ये यंग एक्टर्स सलमान, अनिल और फरदीन की जगह पर नज़र आएंगे No Entry के सीक्वल में! फिल्म में पंजाब के सुपरस्टार की भी झलक देखने को मिलेगी

बोनी कपूर को हिंदी सिनेमा में लगभग पांच दशक से सबसे फुर्तीला निर्माता माना जा रहा है। पहले निर्माता को फिल्म मैदान के लिए बहुत प्रशंसा मिली। उसके बाद अब बोनी कपूर काफी एक्साइटमेंट के साथ अपनी अगली फिल्म नो एंट्री की सीक्वल (No Entry Mein Entry) की तैयारियां जोरों शोरों से कर रहे हैं। उनका कहना है कि दिसंबर तक इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। फिल्म में उनके बेटे अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ डबल रोल में देखने को मिलेंगे। फैंस को भी इनकी मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

बोनी कपूर का कहना : चुनौतियाँ पसंद है मुझे-

फिल्म को बनाते वक्त आने वाली परेशानियों को लेकर बोनी कपूर का कहना है -“इसमें आने वाली कठिनाइयों का आदी हूं। मेरी पहली फिल्म हम पांच भी आसान नहीं थी। जहां पर हमने शूट किया था वहां पर कोई होटल नहीं था। वहां पर रहने, खाने का पूरा इंतजाम किया था। फिल्म पुकार में कई लोकेशन थीं। उसके लिए हम अलास्का, मैक्सिको, लांस एंजेलिस गए थे। वहां सब चीजों का प्रबंधन किया। हैदराबाद में बड़ा सा सेट लगाया था, उसकी अलग चुनौतियां थीं। प्रेम में तो 32 लोकेशन थीं। फिल्म मैदान में महामारी की वजह से कठिनाई आई। हर फिल्म मेरे लिए चुनौती रही है।” ऐसा कहते हैं टैलेंटेड निर्माता बोनी कपूर।

नो एंट्री की कहानी ने लिया अधिक वक्त-

नो एंट्री की सीक्वल को लेकर बोनी कहते हैं, “सही कहानी मिलने में वक्त लगा, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट मुझे मूल फिल्म से बेहतर लगी। अब उस पर काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं।” साल 2005 में आई नो एंट्री कॉमेडी फिल्म जो की अनीस बज्मी के माध्यम से डायरेक्ट हुई थी। फिल्म के लीड रोल में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए। और, फीमेल लीड निभा रही थी लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल और बिपाशा बसु। वहीं, समीरा रेड्डी का अपीरियंस स्पेशल रहा।तमिल फिल्म चार्ली चैपलिन पर आधारित है फिल्म नो एंट्री।

Leave a Comment